AlmoraCrimeUttarakhand News

इधर-उधर की बातों में उलझाने की होशियारी में पकड़ में आ गया आरोपी

कार चालक लगभग 02 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, कार सीज

नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ व एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देशों के क्रम में लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी जारी है।

 

ad

अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सल्ट पुलिस ने एक आरोपी को लगभग दो लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में आज तड़के सल्ट पुलिस टीम द्वारा मरचूला चैक पोस्ट पर रामनगर की ओर जा रही इन्डिगो कार को चैक किया गया

 

और चालक से कार की पिछली सीट पर प्लास्टिक के कट्टे में रखे सामान के बारे में पूछा तो घरेलू सामान है कहने लगा शक होने पर चैक किया तो कट्टे में 07.675 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनिल कुमार, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भैचिलिम, जिला पौडी गढ़वाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन को सीज किया गया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजे को थलीसैण से रामनगर ले जा रहा था। गांजा किससे खरीद कर ला रहे थे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। तत्पश्चात् आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी जायेगी। बरामद गांजे की कीमत लगभग दो लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व चन्द्रपाल सिंह तथा कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह रौतेला शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते